Friday, 26 January 2018

गणतंत्र

परतंत्रता के हाथों कई बार राजतंत्र बिकी है,
स्वतंत्रता की ईमारत शहीदों के शीश पे टिकी हैं!

भ्रस्टाचार, जातिवाद, आरक्षण से देश लुट रहा है ,

स्वतंत्र हैं हम, पर गणतंत्र का दम घुट रहा है!

वतन के रहनुमाओं के पास साज़ है, पर आग़ाज़ नहीं,

देखने को इनके सुनहरे पंख है, पर परवाज़ नहीं!

चोरो की ज़मात इकट्ठी हो गयी इस कदर,

भटकता रह न जाये देश अपना दर-ब-दर!

गली गली, घर घर में अब राष्ट्रगान चाहिए,

लहराते तिरंगे को नया आसमान चाहिए !

-आशुतोष चौधरी 

No comments:

Post a Comment

सालगिरह

सोचता हूँ तेरे सालगिरह पर क्या नायाब लिक्खूँ तुझको कली कहूँ या फ़िर खिलता ग़ुलाब लिक्खूँ इश्क़ की सुनहरी राह और तुझसा हसीन साथी तुझे मल्लि...