Saturday, 17 October 2020
बॉरिस जी
सुपर पावर जितने समझते थे खुद को
कोरोना ने ला दिया है घुटने पे उन को
करना है क्या जब समझ नहीं आया जी
बोरिस ने फटाफट एक नंबर घुमाया जी
देर कर लाये लॉक डाउन के नियम जी
ICU पहुंच गये UK के पी एम जी
क्या बताये कितनी की नर्सों ने सेवा जी
बाहर आ के समझे की ये है जानलेवा जी
लॉक डाउन खोलने का जब ख्याल आया जी
बॉरिस जी ने फिर से वही नंबर घुमाया जी
दूसरे दिन ही टीवी पे आ के फिर बोले जी
चलो अब ऑफिस और मार्किट हम खोले जी
ऑफ़िस भी जाईये और घर में भी रहिये
लोगों से भी मिलिए और अकेले ही रहिये
पब्लिक ट्रांसपोर्ट को जब भी यूज़ करिये
याद रखिये हमेशा अकेले ही चलिये
रेस्टोरेंट भी जाइये पर खाना मत खाइये
८ बजे थर्सडे को ताली सब बजाइये
प्रीति जी से पूछा मैंने, ये किस्से बतीयाते हैं
डिसिजन लेने के पहले किसको फोनियाते हैं
उड़ गए होश सबके पाके ये ख़बर जी
पप्पू जी के नाम पर सेव था नंबर जी
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
सालगिरह
सोचता हूँ तेरे सालगिरह पर क्या नायाब लिक्खूँ तुझको कली कहूँ या फ़िर खिलता ग़ुलाब लिक्खूँ इश्क़ की सुनहरी राह और तुझसा हसीन साथी तुझे मल्लि...
-
परतंत्रता के हाथों कई बार राजतंत्र बिकी है, स्वतंत्रता की ईमारत शहीदों के शीश पे टिकी हैं! भ्रस्टाचार, जातिवाद, आरक्षण से देश लुट रहा है...
-
लगता है दौर-ऐ-शियासत ने नयी राह चुनी है वरना शेर ने कब कुत्तों की सुनी है ! ये कोई क्रिकेट की पिच नहीं जंग-ए-शियासत है गुरु, ...
-
क्या कुछ पाया, कितना कुछ खोये सोच कर नए साल पर बहुत रोये रोज निकलते थे और कही खो जाते थे रात में थकन को ओढ़ सो जाते थे ...
No comments:
Post a Comment